इस ब्लॉग में खोजें | Search This Blog

प्रबोध नोट्स // PRABODH Notes


   
1.              जन्मदिन का कार्यक्रम कितने बजे से है ?
जन्मदिन का कार्यक्रम शाम के सात बजे से है।
2.              भारत का स्विट ज़रलैंड किसे कहते हैं?
कौसानी को भारत का स्विटज़रलैंड कहते हैं।
3.              मुंबई में बारिश कब होती है?
मुंबई में जून से अगस्त तक बारिश होती है।
4.              शॉर्टहैंड को हिन्दी में क्या कहते हैं?
शॉर्टहैंड को हिन्दी में आशुलिपि कहते हैं।
5.              तमस उपन्यास का लेखक कौन है?
तमस उपन्यास का लेखक श्री भीष्म साहनी हैं।
6.              क्रिसमस का दूसरा नाम क्या है?
क्रिसमस का दूसरा नाम बडा दिन है।
7.              कौन-से पविलियन में बेंत का फ़र्नीचर मिल रहा है?
असम के पविलियन में बेंत का फ़र्नीचर मिल रहा है।
8.              राजस्थान का पुराना नाम क्या है?
राजस्थान का पुराना नाम राजपुताना है।
9.              अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए?
अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ व्यवहार में सहानुभूति और अपनत्व की भावना रखनी चाहिए।
10.           सरकारी कर्मचारियों में क्या विशेषता होनी चाहिए?
सरकारी कर्मचारियों को अनुभवी, कार्य कुशल एवं निष्ठावान होना चाहिए।
11.           पना किससे बनाया जाता है?
पना कच्चे आम से बनाया जाता है।
12.           कौसानी किसका जन्मस्थान है?
कौसानी कवि श्री सुमित्रानंदन पंत का जन्मस्थान है।
13.           मीरा आजकल क्या पढ़ रही है?
मीरा आजकल भीष्व साहनी का उपन्यास
' तमस ' पढ़ रही है।
14.           सब लोग पिकनिक पर कहाँ जाएँगे?
सब लोग पिकनिक पर सूरज कुंड जा रहै हैं।
15.           मुखर्जी किस यूनिवर्सिटी के स्नातक है?
मुखर्जी नागपुर विश्वविद्यालय के स्नातक है।
16.           हैदराबाद को कौन-सा सिटी कहा जाता है?
हैदराबाद को साइबर सिटी कहा जाता है।
17.           हैदराबाद में इतनी हरियाली कैसी है?
हैदराबाद में वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसीलिए इतनी हरियाली है।
18.           बंगलूरु कैसा शहर है और क्यों?
बंगलूरु साफ़ सुधरा शहर है क्यों कि वहाँ कूड़ा-कचड़ा कूडेदान में ही डाला जाता हैं।
19.           श्रीरंगपट्टणम में क्या है?
श्रीरेगपट्टणम में टिप्पुसुल्तान का किला और श्रीरंगनाथ का मंदिर है।
20.           मैसूर के देखनेलायक स्थान कौन कौन से है?
मैसूर में नन्दी हिल्स, वृन्दावन गार्डन, महाराजा का पैलस, म्यूज़ीयम आदि देखनेलायक है।
21.           राघवन मैसूर से क्या लाया?
राघवन मैसूर से चंदन की मूर्तियाँ लाया।
22.           लेखिका का परिवार पिकनिक के लिए कहाँ जाता था?
लेखिका का परिवार पिकनिक के लिए जुहू बीच जाता था।
23.           बेंत का फ़र्नीचर किस पविलियन में देखा गया?
बेंत का फ़र्नीचर असम और नागालैंड के पविलियन में देखा गया।
24.           बीरबल ने किस फूल को सबसे सुन्दर बताया?
बीरबल ने कपास फूल को सबसे सुन्दर बताया।
25.           कौन-सा पत्ता सबसे अच्छा है?
कौन-सा पत्ता सबसे अच्छा है, क्यों कि वह पूजा और मेहमानवाज़ी में काम आता है।
26.           सब से ज़्यादा मिठास किस में होता है?
सब से ज़्यादा मिठास ज़बान में होता है।
27.           सबसे अच्छा दूध किस का है?
सबसे अच्छा दूध माँ का होता है।
28.           सर्वश्रेष्ठ बादशाह कौन है और क्यों ?
सर्वश्रेष्ठ बादशाह इंद्र है।
29.           जयपूर में देखने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं?
शीश महल, हवा महल, जंतर-मंतर, राम निवास बाग, संग्रहालय आदि जयपुर की देखने लायक जगहें हैं। 
30.           राजस्थान पहले किस नाम से जाना जाता था?
राजस्थान को पहले राजपूताना कहा जाता था।
31.           राजपूत किस के लिए प्रसिद्ध थे?
राजपूत अपने आन, बान और शान के लिए प्रसिद्ध थे।
32.           रामदीन पटेल के घर की हालत कैसी थी?
रामदीन पटेल के घर में गुज़ारा बडी मुश्किल से चलता था।
33.           नीम के पेड के नीचे कौन तीन महिलाएँ बैठी थीं?
नीम के पेड़ के नीचे बैठी महिलाएँ भाग्यलक्ष्मी, समृद्धि और शांति देवी थीं।
34.           सुशीला की सास किसे बुलाना चाहती थी?
सुशीला की सास समृद्धि को बुलाना चाहती थी।
35.           सुशीला के ससुर किसे बुलाना चाहती थी?
सुशीला के ससुर भाग्यलक्ष्मी को बुलाना चाहते थे।
36.           सुशीला ने किस महिला को बुलाया - क्यों?
सुशीला ने शांति देवी को बुलाया।
37.           क्रिसमस का दूसरा नाम क्या है?
क्रिसमस को बडा दिन भी कहा जाता है।
38.           मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार कौन-सा है?
मुसलमानों का सबसे बडा त्योहार ईद है।
39.           होली कब आती है?
जाडे का मौसम खतम होकर जब वसंत ऋतु आती है, तब होली मनाई जाती है।
40.           हम त्योहारों में खुशियाँ कैसे बाँटते हैं?
हम त्योहारों में एक-दूसरे को मुबारकबाद देकर और मिठाइयाँ बाँटकर खुशियाँ कैसे बाँटते हैं।
41.           भारत में किस प्रदेश की आबादी सबसे अधिक है?
भारत में उत्तरप्रदेश की आबादी सबसे अधिक है।
42.           भारत में सबसे कम आबादी कहाँ है?
भारत में सिक्किम में सबसे कम आबादी है।
43.           भारत में कितनी भाषाएँ बोली जाती हैं?
भारत में करीब 650 भाषाएँ बोली जाती है।
44.           अधीनस्थ कर्मचारियों से अधिकतम काम कैसे लिया जा सकता है?
सहानुभूति और अपनत्व की भावना रखकर अधीनस्थ कर्मचारियों से अधिकतम काम करवा सकते हैं।
45.           प्रशासन से जुडे कर्मचारियों में कौन कौन से गुण होने चाहिए?
प्रशासन से जुडे कर्मचारी को अनुभवी, कार्यकुशल और निष्ठावान होना चाहिए।
 भारत देश
भारत एक विशाल देश है। इस प्रायद्वीप के तीनों ओर समुद्र हैं और उत्तर में हिमालय। पाकिस्तान, बंगलादेश, चीन, नेपाल, भूटान आदि भारत के पडोसी देश हैं।
इस विशाल देश में 28 राज्य हैं और 7 केन्द्रशासित प्रदेश हैं। इस में राजस्थान सबसे बडा और गोआ सबसे छोटा राज्य है। गंगा, यमुना, नर्मदा, कृष्णा, गोदावरी, कावेरी आदि भारत की नदियाँ हैं। इन में गंगा सबसे बडी और सबसे लंबी है।
यहाँ हिन्दु, मुसलमान, सिख, ईसाई आदि कई धर्मों के लोग रहते हैं।करीब 25 प्रमुख भाषाएँ यहाँ बोली जाती हैं। हिन्दी हमारी सबसे प्रसिध्द भाषा है।  भारत में राज्यों और भाषाओं के साथ-साथ मौसम भी बदलता है। उत्तर भारत में जब सर्दी होती है, दक्षिण में गर्मी रहती है। चेरापूंजी में सबसे अधिक वर्षा होती है तो राजस्थान में सबसे कम। मौसम के अनुसार, पोशाक, रहन-सहन, खान-पान, आचार-विचार आदि सब कुछ बदलता है।  परंतु इन भिन्नताओं के बावजूद भी भारत देश एक है।
आतिथ्य
रामदीन पटेल का घर रतनपूर गाँव के मंदिरवाली सड़क पर है। रामदीन सेवामुक्त हो चुके हैं और बेटे की नौकरी पक्की नहीं है, फिर भी बहु सुशीला के गुणवती होने के कारण घर का गुज़ारा हो जाता था।
 घर के सामने नीम का एक पेड था।  एक दिन सुशीला ने देखा कि उस पेड के नीचे तीन भूखी प्यासी महिलाएँ  बैठी हैं। अपनी सास की अनुमती लेकर सुशीला ने उन्हें घर आने का निमंत्रण दिया। वे महिलाएँ भाग्यलक्ष्मी, समृध्दि और शांति थीं। उन्हों ने कहा कि हम में से किसी एक को ही बुला सकती हो।
सुशीला के ससुर रामदीन के अनुसार भाग्य से ही सबकुछ मिलता है इसलिए भाग्यलक्ष्मी को बुलाना है। सास समृध्दि को बुलाना चाहती थी।
परंतु सुशीला शांति को बुलाना चाहती थी क्यों कि घर में शांति हो तो सुख समृध्दि आ ही जाएगी। उसने शांति देवी को बुलाया । जब शांतिदेवी साथ चली तो सुशीला ने देखा कि भाग्य और समृध्दि भी पीछे आ रही हैं।
सुशीला को यकीन हो गया कि जब आए संतोष धन सब धन धूल समान !
पाँच प्रश्न
एक बार बादशाह अकबर ने दरबारियों की बुध्दि परीक्षा लेने केलिए पाँच सवाल किए । पहला सवाल था - सबसे सुन्दर फूल कौन-सा है? कई दरबारियों ने कई सुन्दर-सुन्दर फूलों के नाम लिए । केवल बीरबल चुप रहे।  दूसरा प्रश्न था - सबसे पौष्टिक दूध किसका होता है ? दरबारियों ने गाय, बकरी आदि पशुओं के दूध को उत्तम बताया । बीरबल ने कुछ नहीं कहा । तीसरा और चौथा सवाल क्रमश: थे सबसे मीठी चीज़ क्या है? और सबसे अच्छा पत्ता कौन सा है?-दरबारियों ने मिठाइयों और पत्तों के नाम लिए - सिर्फ़ बीरबल चुप रहे । अंतिम प्रश्न था सबसे श्रेष्ठ बादशाह कौन हैं? सभी ने बादशाह अकबर को सर्वश्रेष्ठ बताया । बादशाह बहुत खुश हुए ।
तब भी बीरबल को चुप देखकर बादशाह ने पूछा - क्यों बीरबल, तुमने कोई जवाब नहीं दिया? तब बीरबल ने बताया - मेरे ख्याल में कपास का फूल सबसे सुन्दर है क्यों कि इससे बने कपडे ही मनुष्य का शरीर ढकने का काम आता है । माँ का दूध सबसे पौष्टिक है, मिठास ज़बान में है। पूजा और मेहमानवाज़ी में काम आनेवाला पान का पत्ता ही सब से उत्तम पत्ता है। इन्द्र सबसे श्रेष्ठ बादशाह हैं क्यों कि वे ही वर्षा के देवता हैं जिसकी वजह से जीवजंतु जीवित है ।
बीरबल के जवाब सुन कर सभी अत्यंत प्रसन्न हुए । 
हिन्दी का महत्व
हिन्दी पखवाडे के अवसर पर वाद विवाद प्रतियो्गिता चल रही थी । विषय था, संघ की राभाषा हिन्दी ही क्यों? चार प्रतियोगी थे और सभी ने अपना अपना पक्ष बडी रोचकता से पेश किया ।
उन्होंने बताया कि हिन्दी को संविधान की राजभाषा का दर्जा क्यों दिया गया, और इस भाषा के विकास में संस्कृत एवं अन्य भाषाओं का कितना स्थान है । यह याद की गई कि गाँधीजी के अभिमत में दक्षिण में हिन्दी तथा उत्तर में कोई दक्षिणी भाषा सीखने की ज़रूरत है । दक्षिण एवं पूर्व के राज्यों में हिन्दी को राजभाषा का ही नहीं दूसरी संपर्क भाषा का काम भी करना है ।
 हिन्दी भारत में ही नहीं विदेशों में भी पढने-सुनने को मिलती है। बोलनेवालों की संख्या के आधार पर ही हिन्दी का विश्व में तीसरा स्थान है । यह स्वतंत्रता ऑंदोलन में भी हिन्दी ने एकता की कडी का कार्य किया। यह भाषा ही भारत की एकता को बनाए रख सकती है । भाषा पर मनन करना चाहिए क्यों कि भाषा ही सही पहचान है ।
इस प्रकार सभी ने अपना अपना पक्ष स्पष्ट किया तो सभी को पुरस्कार दिये गए ।
मेरा शहर
मेरा शहर कोयंबत्तूर है। यह दक्षिण भारत के तमिलनाड़ राज्य में है। कोयंबत्तूर एक छोटा शहर है। यहाँ कई बड़े बड़े व्यवसाय तथा कारखाने हैं। कपास और कपडों के लिए कोयंबत्तूर प्रसिद्ध है। इसे दक्षिण भारत का मेंचेस्टर और 'कोटन सिटी' भी कहते हैं। यहाँ दिन प्रति दिन नए नए तकनीकी कॉलेज खुल रहे हैँ।
यहाँ कई भाषाओं के लोग रहते हैं। तमिल के अलावा यहाँ मलयाळम, कन्नडा, तेलुगु आदि भाषाएँ बोलनेवाले भी काफी हैं।
यहां का मौसम बहुत अच्छा है। ऊटी, कोडैकानल आदि पर्यटन केन्द्र यहाँ से पास हैं।
यहाँ का पेरूर शिवमंदिर, ईच्चनारी विनायक मंदिर आदि मशहूर हैं।
लेकिन तमिलनाडु में सबसे अधिक महँगाई यहीं है। प्रदूषण भी है। लेकिन इसके बावजूद मुझे अपना शहर बहुत पसंद है।
 राजधानी दिल्ली
दिल्ली भारत की राजधानी है। यह उत्तर भारत में है। यहीं से केन्द्र सरकार का काम चलाया जाता है। यहाँ के मुख्य भवन हैं राष्ट्रपति भवन, लालकिला, सचिवालय, इंडिया गेट, बिरला मंदिर, लोटस टेंपिल, जामा मस्जिद आदि। दिल्ली बहुत ही साफ़-सुथरी शहर है। लालकिला से इंडिया गेट तक फ़ैली इसकी चौडी सडकें देखनेलायक है। यहीं पर 26 जनवरी का परेड होता है।
दिल्ली में देशके प्रमुख नेताओं के स्मारक भी मिलते हैँ। राष्ट्रपिता महात्माजी का स्मारक राजघाट में है। अमर जवान ज्योती स्वतंत्रता संग्राम में वीरमृत्यु प्राप्त वीर जवानों का जीवंत स्मारक है।
यमुना नदी दिल्ली से होकर बहती है। यहाँ सर्दी में अत्यधिक ठंड और गरमी में अत्यधिक गरमी पाई जीती है। नई दिल्ली एक बहुत ही पुराना शहर है।