इस ब्लॉग में खोजें | Search This Blog

प्राज्ञ नोट्स् //PRAGYA Notes Q/A


1.   हमारे संविधान निर्माताओं ने किस प्रकार की प्रणाली की संकल्पना की थी.
उ. हमारे संविधान निर्माताओं ने संघीय प्रणाली की संकल्पना की थी.
2.   मंत्रीमंडल में कितने प्रकार के मंत्री होते हैं.
उ. दो प्रकार के,1) मंत्रीमंडल स्तर के 2) राज्य स्तर के ।
3.   संबद्ध तथा अधीनस्थ कार्यालयों में क्या कार्य होता है.
उ. संबद्ध तथा अधीनस्थ कार्यालयों को मंत्रालयों की नीतियों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी होती है।
4.   कार्यालयी भाषा में आवती किसे कहा जाता है.
उ. मंत्रालय या कार्यालय में आए हुए पत्रों को आवती कहा जाता है।
5.   डाकेट प्रक्रिया से क्या तात्पर्य है.
उ. आवतियों और निर्गम पत्रों की प्रतियों के संख्यांकन को डाकेटिंग कहा जाता है।
6.   हवाला देने की प्रक्रिया से क्या तात्पर्य है.
उ. सहायक द्वारा किसी मामले से संबंधित अभिलेखों, नियमों, मिसिलों आदि को संलग्न करने की प्रक्रिया को हवाला देने की प्रक्रिया कहते हैं।
7.   किन स्थितियों में अंतरिम उत्तर भेजा जाता है.
उ) जिन स्थितियों में तत्काल उत्तर देना संभव नहीं, तब अंतरिम उत्तर भेजा जाता है।
8.   मिसिल के कितने भाग होते हैं, उनमें क्या-क्या होता है.
उ) मिसिल के दो भाग होते हैं, 1) टिप्पणी भाग में विचाराधीन कागज़-पत्रों से संबंधित टिप्पणियाँ होती हैं.2) पत्राचार भाग में आवतियाँ और उनसे संबंधित पत्राचार की प्रतियाँ होती हैं।
9.   स्वत़ः पूर्ण और स्वतः स्पष्ट टिप्पणी किस स्थिति में लिखी जाती है?
उ. जब मिसिल अनुभाग से बाहर जाती है और उच्चाधिकारी उसमें उल्लिखित मामले को स्पष्ट करने की माँग करता है, तब स्वत़ः पूर्ण और स्वतः स्पष्ट टिप्पणी लिखी जाती है।
10.            संगरोध छुट्टी कब दी जाती है.
उ. छूत की बीमारी होने पर संगरोध छुट्टी दी जाती है।
11.            पितृत्व अवकाश कब और कितने दिन के लिए लिया जाता है.
उ. 15 दिन का पितृत्व अवकाश बच्चे के जन्म से छह माह के अंदर लिया जाता है।
12.            अनधीनता के आचरण से क्या तात्पर्य है.
उ. आसन्न अधिकारी का आदेश न मानना, सौंरे गए काम समय पर न निपटाना आदि को अनधीनता माना जाता है।
13.            अनुशासन का उल्लंघन करनेवाले कर्मचारी के खिलाफ़ क्या कार्रवाई की जाती है.
उ. अनुशासन का उल्लंघन करनेवाले कर्मचारी को उसके वर्तमान स्थान या अनुभाग से दूसरे सथान या अनुभाग में स्थानांतरित किया जाता है।
14.            सेवा पंजी में क्या रिकार्ड रखा जाता है.
उ. सेवा पंजी में कर्मचारी की सेवा संबंधी सभी रिकार्ड और आकस्मिक, प्रतिबंधित व प्रतिपूरक छुट्टियों को छोडकर अन्य छुट्टियों का ब्यौरा होता है।
15.            क्या गृहनगर को सेवाकाल में बदला जा सकता है
उ. हाँ, सेवाकाल में एक बार गृहनगर बदला जा सकता है।
16.            कर्मचारी को मूलवेतन के साथ अन्य क्या-क्या भत्ते दिए जाते हैं
उ. मूलवेतन के साथ महँगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता व परिवहन भत्ता देय है।
17.            केंद्र सरकार में जनवरी 2004 से वेतन का कितना भाग अंशदायी भविष्यविधि के रूप में काटा जाता है.
उ. केंद्र सरकार में जनवरी 2004 से वेतन का 10 प्रतिशत भाग अंशदायी भविष्यविधि के रूप में काटा जाता है
18.            कर्मचारी को कार्य ग्रहण करने के बाद कौन-कौन से फॉर्म भरने होते हैं.
उ.कार्यग्रहण करने के बाद कर्मचारी को भविष्य निधि, कर्मचारी समूह बीमा योजना आदि के नामांकन फॉर्म भरने होते हैं।
19.            संविधान सभा द्वारा हिंदी भाषा को कब संघ की राजभाषा के रूप में चुना गया
उ. संविधान सभा द्वारा हिंदी भाषा को 14 सितंबर 1949 को संघ की राजभाषा के रूप में चुना गया ।
20.            भारतीय संविघान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएँ दर्ज है.
उ. भारतीय संविघान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएँ दर्ज है.
21.            भाषायी प्रानधान के अंतर्गत राजभाषा हिंदी से संबंधित कितने अनुच्छेद हैं.
उ. भाषायी प्रानधान के अंतर्गत राजभाषा हिंदी से संबंधित 11 अनुच्छेद हैं. वे अनुच्छेद 120,210,343 से 351 तक के अनुच्छेद हैं।
22.            राजभाषा अधिनियम कब बनाया गया.
उ. राजभाषा अधिनियम 1963 में बनाया गया।
23.            राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) में कितने प्रकार के दस्तावेज़ द्विभाषी रूप में तारी करना अनिवार्य किया गया.
उ. राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) में 14 प्रकार के दस्तावेज़ द्विभाषी रूप में तारी करना अनिवार्य किया गया जैसे संकलेप, आदेश , नियम आदि।
24.            तकनीकी कक्ष की स्थापना क्यों की गई?
उ     यांत्रिक एवं इलक्ट्रोनिक उपकरणों द्वारा हिन्दी को बढावा देने के लिए तकनीकी कक्ष की स्थापना की गई।
25.            हिन्दी शिक्षण योजना एवं केन्द्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना कब की गई?
उ.    1955 में हिन्दी शिक्षण योजना की एवं 1985 में केन्द्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना हुई।
26.            कार्यालयीन पत्राचार के प्रयोग का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए ?
उ.    कार्यालयीन पत्राचार का प्रयोग मंत्रालयों
/विभागों में सरकारी निर्णयों एवं आदेशों की सूचना देने अथवा प्राप्त करने हेतु किया जाता है।
27.            मसौदे की भाषा किस प्रकार की होनी चाहिए?
उ.    मसौदे की भाषा स्पष्ट, संक्षिप्त एवं निर्वैयक्तिक होनी चाहिए।
28.            सरकारी पत्र में संबोधन किस रूप में किया जाता है?
उ.    संबोधन में सहोदय
/महोदया का प्रयोग होता है।
29.            सरकारी पत्र में पानेवाले अधिकारी और कार्यालय का उल्लेख कहाँ किया जाता है?
उ.    सरकारी पत्र में पानेवाले अधिकारी और कार्यालय का उल्लेख विषय के ऊपर बाईं ओर होता है।
30.            अर्धसरकारी पत्र का प्रयोग किन अधिकारियों के बीच होता है?
उ.    अर्धसरकारी पत्र का प्रयोग राजपत्रित अधिकारियों के बीच और गैर सरकारी संस्थाओं के अधिकारियों के लिए होता है।
31.            अर्धसरकारी पत्र की भाषा कैसी होती है?
उ.    अर्धसरकारी पत्र की भाषा वैयक्तिक होने के साथ मित्रता एवं आत्मीयता लिए होती है।
32.            अर्धसरकारी पत्र में भेजनेवाले अधिकारी का नाम और पदनाम कहां लिखा जाता है?
उ.    अर्धसरकारी पत्र में भेजनेवाले अधिकारी का नाम और पदनाम ऊपर प्रतीक चिह्न के दाईं तरफ़ लिखा जाता है।
33.            अर्धसरकारी पत्र में पानेवाले अधिकारी का नाम और पदनाम कहां लिखा जाता है?
उ.    अर्धसरकारी पत्र में पानेवाले अधिकारी का नाम और पदनाम हस्ताक्षर के नीचे बाईं तरफ़ लिखा जाता है।
34.            कार्यालय ज्ञापन किन स्थितियों में लिखा जाता है?
उ.    विभागों एवं कर्मचारियों को सूचना देने व माँगने के लिए और संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों के साथ पत्रव्यवहार के लिए ज्ञापन लिखा जाता है।
35.            कार्यालय ज्ञापन की भाषा कैसी होती है?
उ.    कार्यालय ज्ञापन की भाषा कार्यालयीन भाषा की अन्य विशेषताओं के साथ अन्य पुरुष में होती है।
36.            कार्यालय आदेश का प्रयोग कब किया जाता है?
उ.    आंतरिक प्रशासनिक अनुदेश जारी करने के लिए कार्यालय आदेश का प्रयोग किया जाता है।
37.          पृष्ठांकन की आवश्यकता कब पडती है?
उ.    कभी-कभी पत्र की प्रतिलिपि सूचनार्थ एक से अधिक व्यक्तियों या अधीनस्थ कार्यालयों को भेजनी पडती है, अथवा जब कोई कागज़पत्र मूलरूप से प्रेषक को लौटाना होता है तो पृष्ठांकन की आवश्यकता पडती है।
38.          पृष्ठांकन के मसौदे के कितने प्रकार होते हैं?
उ.    पृष्ठांकन दो प्रकार के होते हैं -1. मूलपत्र पर नीचे लिखकर और
                              2. अलग से मसौदा बनाकर
39.          किसी मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापनों को किस लिए पृष्ठांकित किया जाता है?
उ.    जब कार्यालय ज्ञापन में निहित सूचनाओं या निर्णयों का व्यापक प्रचार एवं अनुपालन कराना हो तो उन्हें पृष्ठांकित किया जाता है।
40.          अंतरविभागीय टिप्पणी का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उ.    अंतरविभागीय टिप्पणी का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के वर्तमान नियमों, अनुदेशों का स्पष्टीकरण और विशेषज्ञों या सक्षम अधिकारियों से किसी विषय पर सुझाव, सहमति, सम्मति, स्पष्टीकरण आदि प्राप्त करना होता है।
41.           अंतरविभागीय टिप्पणी का प्रयोग कहाँ किया जाता है?
उ.    अंतरविभागीय टिप्पणी का प्रयोग दो मंत्रालयों या संबद्ध तथा अधीनस्थ कार्यालयों के बीच किया जाता है।
42.          अंतरविभागीय टिप्पणी भेजने के कितने प्रकार है
उ.    अंतरविभागीय टिप्पणी भेजने के दो प्रकार है
मिसिल पर टिप्पणी भेजकर चा नोटशीट पर स्वतःपूर्ण टिप्पणी के रूप में।
43.          सरकारी पत्र का प्रयोग किसके साथ पत्र-व्यवहार केलिए किया जाता है?
उ.    सरकारी पत्र का प्रयोग विदेशी सरकारों, राज्य सरकारों, संबध्द व अधीनस्थ कार्यालयों के अध्यक्षों, सांविधिक या सार्वजनिक निकायों और जनता के साथ पत्रव्यवहार केलिए किया जाता है।
44.          अर्धसरकारी पत्र का प्रयोग कब किया जाता है?
उ.    समान स्तर के राजपत्रित अधिकारियों के आपसी पत्रव्यवहार में सूचनाओं के आदान-प्रदान या प्रेषण केलिए किया जाता है।
45.          सरकारी पत्राचार में आदेश का प्रयोग कब किया जाता है?
उ.    आदेश का प्रयोग आम तौर पर नए पदों की स्वीकृति, कुछ प्रकार की वित्तीय मंज़ूरियाँ भेजने तथा अनुशासनिक मामलों में संबन्धित कर्मचारियों को सरकारी आदेशों की सूचना देने केलिए होता है।
46.          कार्यालय ज्ञापन का प्रयोग कब किया जाता है?
उ.    अन्य विभागों से पत्र-व्यवहार करने केलिए विभाग में काम करनेवाले कर्मचारियों को सूचना देने केलिए और संबद्ध तथा अधीनस्थ कार्यालयों के साथ पत्र-व्यवहार करने केलिए किया जाता है।
47.          अधिसूचना और संकल्प के शीर्ष पर (ऊपर) क्या निर्देश दिया जाता है?
उ.    अधिसूचना और संकल्प के शीर्ष पर यह निर्देश होता है कि यह भारत के राजपत्र के किस भाग में और किस खंड में छपेगा ।
48.          अधिसूचना और संकल्प के मसौदों में कैसी सावधानी बरतनी चाहिए?
उ.    अधिसूचना और संकल्प के मसौदों में कहीं भी काट-छाँट, लिखे पर लिखा, यहाँ तक कि हस्ताक्षर के साथ भी कोई संशोधन नहीं होना चाहिए।
49.          अधिसूचना व संकल्प कहाँ प्रकाशित होते हैं?
अधिसूचना व संकल्प भारत के राजपत्र में प्रकाशित होते हैं।
50.          अधिसूचना और संकल्प प्रकाशन के लिए किस को भेजी जाती हैं
उ.    अधिसूचना और संकल्प प्रकाशन के लिए प्रबंधक, भारत सरकार प्रेस को भेजी जाती हैं।
51.           अधिसूचना का प्रयोग कब किया जाता है?
उ.    राजपत्रित अधिकारियों की नियुक्ति, तैनाती, तरक्की, स्थानांतरण आदि की सूचना देने, साँविधिक नियमों, आदेशों, शक्तियों के सौंपे जाने आदि की घोषणा केलिए अधिसूचना का प्रयोग किया जाता है।
52.          अधिसूचना व संकल्प में किस स्तर के अधिकारी हस्ताक्षर करते हैं?
उ.    अधिसूचना व संकल्प में सचिव या संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी हस्ताक्षर करते हैं।
53.          संकल्प का उद्देश्य क्या है?
उ.    नीति संबन्धी सरकारी निर्णयों, जाँच समितियों या जाँच आयोगों की नियुक्तियों अथवा समितियों के निर्णयों आदि की सार्वजनिक घोषणा के लिए संकल्प का प्रयोग किया जाता है।
54.          परिपत्र और आदेश में क्या अंतर है ?
उ.    नियमों या अनुदेशों को आवश्यकतानुसार सामान्य रूप से सूचित करना परिपत्र का उद्देश्य है, जबकि व्यक्ति विशेष को सूचना देने केलिए आदेश का प्रयोग होता है।
55.          परिपत्र जारी करने के बाद उत्तर का अपेक्षा की जाती है या नहीं ?
उ.  नहीं, उत्तर की अपेक्षा अनिवार्यतः नहीं की जाती, इसलिए इसे पत्राचार का रूप नहीं माना जाता।
56.          परिपत्र का प्रयोग किस उद्देश्य से किया जाता है?
उ. मंत्रालय या विभागीय कार्यालय जब कोई सूचना अथवा अनुदेश अपने अधीन कार्यालयों या कर्मचारियों को देना चाहता है, तब परिपत्र का प्रयोग किया जाता है।
57.          प्रेस विज्ञप्ति या प्रेस टिप्पणी किसे कहते है?
उ.       जनसामान्य की सूचना हेतु जो सूचनाएँ समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाती हैं उन्हें प्रेस विज्ञप्ति  और प्रेस टिप्पणी कहा जाता है।
59.प्रेस विज्ञप्ति या टिप्पणी के प्रकाशन के लिए समय सीमा कैसे निर्धारित की जाती है?
उ.       प्रेस विज्ञप्ति में यह संकेत होता है कि इसे अमुख तारीख व समय से पहले प्रकाशित न किया जाए, लेकिन प्रेस टिप्पणी के प्रकाशन की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं होती।
58.          सरकारी कार्य में टिप्पणी किस उद्देश्य से लिखी जाती है?
उ. कार्यालयों में फ़ाइलों पर मामलों को निपटाने केलिए एक या एक से अधिक अधिकारियों और  सहायक के बीच वस्तु स्थिति को को समझने व संक्षेप में प्रस्तुत करने के लिए फाइलों पर टिप्पणी लिखी जाती है।
59.          आकार या संरचना की दृष्टि से टिप्पणी कितने प्रकार के होती हैं?
उ. तीन प्रकार की होती हैं -1. नेमी या प्रशासनिक 2. आवती पर आधारित 3. स्वत:पूर्ण
60.          हाशिया टिप्पणी या नेमी टिप्पणी किसके द्वारा लिखी जाती है,क्यों?
उ. नई आवती पर शीघ्र कार्रवाई कराने के लिए अधिकारी द्वारा हाशिया टिप्पणी लिखी जाती है।
62. स्वतःपूर्ण टिप्पणी किसे कहते हैं?
उ. किसी आवती पर आधारित न होकर परिस्थिति जन्य समस्या के समाधान के लिए लिखी जानेवाली टिप्पणी को स्वतः पूर्ण टिप्पणी कहते हैं।
63.स्वतः पूर्ण टिप्पणी में लिखने वाला अधिकारी किस तरफ़ हस्ताक्षर करता है?
उ. स्वतः पूर्ण टिप्पणी में लिखने वाला अधिकारी दाईं ओर हस्ताक्षर करता है।
64. स्वत- पूर्ण टिप्पणी को स्वतंत्र प्रकृति की टिप्पणी क्यों कहा जाता है.
  उ. क्योंकि यह किसी नई या पुरानी आवती पर अधारित न होकर स्वतंत्र प्रकृति की होती है।

मसौदा लेखन | Drafting

Page:39 (Q-1)// सरकारी पत्र
संख्या : ..................
भारत सरकार
गृहमंत्रालय,
राजभाषा विभाग,
केन्द्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान,
नई दिल्ली
दि ...................
सेवा में
क्षेत्रीय उपनिदेशक,
.......... क्षेत्र
विषय:- लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का पुनश्चर्या कार्यक्रम - नामाँकन के संबंध में।
संदर्भ:- इस कार्यालय का पत्र सं .............. दि .....................
महोदय,
कृपया संदर्भाधीन पत्र देखें। इस विषय पर मुझे यह सूचित करने का निदेश हुआ है कि राष्ट्रीय प्रशिक्षण नीति के अंतर्गत चलाए जानेवाले लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के उपर्युक्त पुनश्चर्या कार्यक्रम के लिए आपके क्षेत्र से नामित कर्मचारियों का नामाँकन अभी तक इस कार्यालय में प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए कार्य में विलंब होने की संभावना है।
अतः अपेक्षित नामाँकन शीघ्र भिजवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।   
इसे परम अग्रता दें।
भवदीय
कखग
उपसचिव
केन्द्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान,
नई दिल्ली
प्रतिलिपिः
  1. उपनिदेशक, ............. क्षेत्र,
  2. प्रशिक्षण अनुभाग,
  3. प्रशासन अनुभाग,
  4. गार्ड फ़ाइल

Page: 39 (Q-2) // सरकारी पत्र//

संख्या : ..................
भारत सरकार
केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो
नई दिल्ली
दि ...................
सेवा में
उपनिदेशक (प्रशि),
राजभाषा विभाग,
नई दिल्ली
विषय:- प्रशिक्षित कर्मचारियों का विवरण चालू वर्ष -  के संबंध में।
संदर्भ:- आपका पत्र दि .....................
महोदय,
उपर्युक्त विषय पर मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि संदर्भाधीन पत्र में माँगी गई सूचना क्षेत्रीय कार्यालयों से एकत्र की जानी है। ये कार्यालय दूर-दूर स्थित हैं तथा सूचना एकत्र करने में विलंब हो सकता है। इसलिए निर्धारित समय के अंतर्गत सूचना  भेज पाना संभव नहीं होगा।
        
         जैसे ही पूरी सूचना एकत्र हो जाए, आपको भेज दी जाएँगी।
                       
                                                                                    भवदीय,
                                                                                                            कखग
                                                                             कृते उपनिदेशक,
                                                                                                केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो

प्रतिलिपिः
  1. प्रशिक्षण अनुभाग
  2. प्रशासन अनुभाग
  3. गार्ड फ़ाइल

Page: 39 (Q-3) // सरकारी पत्र//

संख्या : ..................
भारत सरकार
गृह मंत्रालय
केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय
नई दिल्ली
दि ...................
सेवा में
श्री क ख ग,
हिन्दी विभाग,
............. विश्व विद्यालय,
नई दिल्ली
विषय:- भाषा पत्रिका 2010 आपके लेख के प्रकाशन के संबंध में।
संदर्भ:- आपका लेख, शीर्षक .....................
महोदय,
उपर्युक्त विषय पर मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि संदर्भाधीन लेख इस कार्यालय में दि. ............... को प्राप्त हुआ है तथा उसको प्रकाशन समिति के विचार हेतु प्रस्तुत भी कर दिया गया है।

आपके सहयोग के लिए यह कार्यालय आपको आभार प्रकट करता है।
                                                                                   
                                                                        भवदीय,
                                                                                                            कखग
                                                                             जन संपर्क अधिकारी,
                                                                                                केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय

प्रतिलिपिः
1.        प्रकाशन विभाग
2.        गार्ड फ़ाइल

Page: 39 (Q-4) // सरकारी पत्र//

संख्या : ..................
भारत सरकार
मानव संसाधन विकास मंत्रालय
नई दिल्ली
दि ............
सेवा में,
उपनिदेशक (प्रशि),
गीत एवं नाटक प्रभाग,
नई दिल्ली
विषय:- सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हिन्दी पखवाडा - के संबंध में।
महोदय,
यह मंत्रालय हिन्दी पखवाडे के समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना चाहता है। इस में आपके प्रभाग के कलाकारों का सहयोग लिया जाना है जिससे समारोह की शोभा अवश्य बढेगी।
अतः आपसे अनुरोध है कि आपके प्रभाग के कलाकारों की तरफ़ से जो कार्यक्रम चलाया जाए, उसका ब्यौरा यथाशीघ्र भिजवाने की व्यवस्था करें।
        
                        इस सहयोग के लिए यह मंत्रालय आपका आभारी रहेगा।
                                                                                    भवदीय,
                                                                                                            कखग
                                                                             उपनिदेशक (राजभाषा),
                                                                                               
प्रतिलिपिः
1.        राजभाषा अनुभाग
2.        प्रशासन अनुभाग
3.        गार्ड फ़ाइल

Page:46 (Q-1)// अर्धसरकारी पत्र


प्रतीक चिह्न
 
अ.स.प.संख्या : ..................
                                    क.ख.ग                                                   भारत सरकार
संयुक्त सचिव .....................                       ग्रामीण एवं विकास मंत्रालय
                                    दूरभाष ....................                              नई दिल्ली           
                                    ई-मेल ......................                              दि ...................


माननीय श्री ................ जी,
जैसा कि आप को विदित है, ग्रामीण एवं विकास मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के ग्रामोत्थान के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में रु. ............... की राशी आबंटित की थी। लेकिन विभिन्न सूत्रों से यह पता चला है कि उक्त राशि निर्धारित कार्यक्रम में खर्च न करके किसी अन्य मद में खर्च कर दी गई है। समाचार पत्रों में भी इसको लेकर केन्द्र और राज्य सरकारों की कड़ी आलोचना भी हो रही है।
 ऐसी हालत में हम इसकी वस्तुस्थिति की सही जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। आपसे अनुरोध है कि स्थिति की जानकारी हमारे साथ बाँटने का कष्ट करें।

शुभकामनाओं सहित
आपका
o
सुदीप श्रीवास्तव

श्री .....................,
मुख्य सचिव,
उत्तर प्रदेश

Page:46 (Q-2)// अर्धसरकारी पत्र


प्रतीक चिह्न
 
अ.स.प.संख्या : ..................
                                    सुदीप श्रीवास्तव                                         भारत सरकार
उप निदेशक .....................                        वित्त मंत्रालय,
दूरभाष ....................                               आयकर विभाग,
                                    ई-मेल ......................                              कोयंबत्तूर
                                                                                                दि ...................

माननीय श्री भरत भूषण जी,

हाल ही में दि हिन्दु अखबार में सरकारी कर्मचारियों के मानसिक तनाव एवं उसके प्रबंधन पर आपका लेख पढा, जो बहुत ही ज्ञानसंवर्धक तथा उपयोगी रहा। मैं ने उसी दिन दूरभाष द्वारा अपनी बधाइयाँ भी प्रकट की थी। हमारे अधिकारी मंच की बैठक में भी इस विषय की चर्चा हुई जिसके फलस्वरूप हमारे कार्यालय में कर्मचारियों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए तनाव प्रबंधन की एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। 
अधिकारी मंच की यह सिफ़ारिश है कि उक्त विषय पर एक व्याख्यान देने के लिए आप ही को आमंत्रित करें। अतः आपसे अनुरोध है कि आप हमारे कार्यालय पधारें और सरकारी कर्मचारियों के मानसिक तनाव एवं उसके प्रबंधन विषय पर एक व्याख्यान दें।
कार्यशाला अगले महीने के 15 तारीख से 21 तारीख तक चलाई जा रही है और प्रत्येक सत्र तीन घंटे का रहेगा। आपके लिए कौन-सा दिन सुविधाजनक हो इसकी सूचना हमें देने का कष्ट करें ताकि कार्यसूची में शामिल करने तथा आपको औपचारिक आमंत्रण भेजने में हमारे लिए सहायक हो।

शुभकामनाओं सहित
आपका
o
सुदीप श्रीवास्तव

श्री भरत भूषण,
विभागाध्यक्ष,
मनोविज्ञान विभाग,
मद्रास विश्वविद्यालय,
चेन्नै

Page:47 (Q-3)// अर्धसरकारी पत्र


प्रतीक चिह्न
 
अ.स.प.संख्या : ..................
                                    सुदीप श्रीवास्तव,                            भारत सरकार
अवर सचिव (कार्या),                                    प्रैढ शिक्षा निदेशालय,
                                    दूरभाष ....................                              नई दिल्ली           
                                    ई-मेल ......................                              दि ...................


माननीय श्री विवेक मिश्रा जी,
जैसा कि आप को विदित है, शिक्षा विभाग के अवर सचिव श्री त्रिलोक द्विवेदी का अक्तूबर के प्रथम सप्ताह को इस विभाग में स्थानांतरण हुआ था। लेकिन यह मेरे ध्यान में लाया गया है कि अभी तक उन्हें आपके विभाग से कार्यमुक्त नहीं किया गया है।
 नए अधिकारी के कार्यभार ग्रहण न करने से कार्यालयीन कार्यों में विलंब हो रहा है, यही नहीं, अतिरिक्त दायित्व संभालने के लिए हमारे कार्यालय में अधिकारी भी नहीं मिल रहा है। ऐसी हालत में हमारी आप से यह प्रार्थना है कि इस विषय में हस्तक्षेप करें और स्थानांतरित अवर सचिव को कार्यमुक्त करवाने के लिए समुचित व्यवस्था करें।

शुभकामनाओं सहित
आपका
o
सुदीप श्रीवास्तव

श्री विवेक मिश्रा,
अवर सचिव (प्रशा),
मानव संसाधन विकास मंत्रालय
नई दिल्ली

Page:47 (Q-4)// अर्धसरकारी पत्र


प्रतीक चिह्न
 
अ.स.प.संख्या : ..................
                                    सुदीप श्रीवास्तव                                         भारत सरकार
संयुक्त निदेशक (मुख्या)                                 गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग,
दूरभाष ....................                               हिंदी शिक्षण योजना,
ई-मेल ......................                              7-वां तल, पृथ्वीराज रोड,
                                                                                                नई दिल्ली           
                                                                                                दि ...................

माननीय श्री भरत भूषण जी,

पिछले जुलाई में हि.शि.यो के मुख्यालय में आयोजित उपनिदेशकों की बैठक में हमने मिलकर जो निर्णय लिया था उसके अनुसार सभी सहायक निदेशकों तथा हिंदी प्राध्यापकों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रशिक्षण दिया जाना है। अब आप को अवगत कराना चाहता हूँ कि इस योजना को अंतिम रूप दिया गया है तथा प्रशिक्षण देने केलिए अपने  प्रशिक्षकों को हिन्दी शिक्षण योजना के प्रत्येक मंडल कार्यालय में भेजने के लिए सी-डाक, पुने ने एक समयसूची माँगी है।
अब आपसे यह अनुरोध है कि इस पर विचार करें और हमें सूचना दें कि आप के कार्यालय में किन-किन तिथियों में उक्त प्रशिक्षण आयोजित किया जा सकता है। सी-डाक, पुने के अनुसार प्रत्येक सत्र 5 दिन का होगा तथा एक बैच में 20 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षित किया जा सकता है ।

शुभकामनाओं सहित
आपका
o
सुदीप श्रीवास्तव

श्री भरत भूषण,(नाम बदल दिया गया है)
उपनिदेशक (द),
हिन्दी शिक्षण योजना,
राजाजी भवन,
चेन्नै - 90
Page:55 (Q-1) // कार्यालय ज्ञापन//

संख्या : ..................
भारत सरकार
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
नई दिल्ली
दि ...................

कार्यालय ज्ञापन

विषय:- स्वेच्छा के आधार पर नाम मंगवाने के संबंध में।

सभी मंत्रालयों को एतद्  द्वारा यह सूचित किया जाता है कि इस मंत्रालय की हाल ही में स्थापना हुई है। खर्च के लिए मंज़ूरी देने से पहले वित्त मंत्रालय चाहता है कि अन्य मंत्रालयों के अधिकारी और कर्मचारी इस मंत्रालय में आ जाएँ।
इस संबंध में सभी मंत्रालयों से यह अनुरोध किया जाता है कि वे अपने अपने कार्यालय में कार्यरत उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जो इस कार्यालय में आना चाहते हैं, स्वेच्छा के आधार पर नाम मंगवाकर उनकी सूची इस कार्यालय को यथाशीघ्र भेजें।                                                                                          
                                                                                                                                                                                                                                                               कखग
                                                                             प्राशासन अधिकारी,
                                                                                                पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

प्रतिलिपिः
1.        सभी मंत्रालय, विभाग, भारत सरकार
2.        प्रशासन अनुभाग
3.        गार्ड फ़ाइल

Page:55 (Q-2) // कार्यालय ज्ञापन//

संख्या : ..................
भारत सरकार
गृह मंत्रालय
राज भाषा विभाग
नई दिल्ली
दि ...................

कार्यालय ज्ञापन


स्थापना अनुभाग के निम्न श्रेणी लिपिक श्री राकेश कुमार को उनके दिनांक ................ के आवेदन के आधार पर एम ए करने की अनुमति एतद्  द्वारा दी जाती है।
श्री राकेश कुमार को यह अनुदेश भी दिया जाता है कि इससे कार्यालय के कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न आए तथा स्नातकोत्तर उपाधी के प्राप्त होने पर उसकी सूचना यथाशीघ्र इस कार्यालय को दें ताकि उनकी सेवा पंजी में आवश्यक इंतराज़ हो जाए।
        
                                                                                                                                                                                                                                                               कखग
                                                                             उपनिदेशक (...क्षेत्र),
                                                                                                राजभाषा विभाग

प्रतिलिपिः
1.        श्री राकेश कुमार,
2.        प्रशासन अनुभाग,
3.        गार्ड फ़ाइल

Page:55 (Q-3) // कार्यालय ज्ञापन//

संख्या : ..................
भारत सरकार
श्रम मंत्रालय
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग
नई दिल्ली
दि ...................

कार्यालय ज्ञापन

विषय:- क एवं ख वर्ग कर्मचारियों के यात्रा प्रावधान के संबंध में।

सभी मंत्रालयों, विभागों को एतद् द्वारा यह सूचना दी जाती है कि भारत सरकार ने केन्द्रीय सचिवालय सेवा नियम 1988 में ढील देते हुए पूर्वोत्तर क्षेत्र भ्रमण हेतु वर्ग क एवं वर्ग ख कर्मचारियों को तैनाती के स्थान से पूर्वोत्तर क्षेत्र के किसी भी शहर की यात्रा वायुयान से करने की छूट दो वर्ष के लिए दी है।
सभी मंत्रालयों से यह अनुरोध है कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों को भी इसकी सूचना दें।
                                                                       
                                                                                                                                                                                                                                                               कखग
                                                                             अवर सचिव,
                                                                                                भारत सरकार

प्रतिलिपिः
1.        सभी मंत्रालय, विभाग, भारत सरकार
2.        प्रशासन अनुभाग
3.        गार्ड फ़ाइल

Page:55 (Q-4) // कार्यालय ज्ञापन//

संख्या : ..................
भारत सरकार
गृह मंत्रालय
राजभाषा विभाग
नई दिल्ली
दि ...................

कार्यालय ज्ञापन

विषय:- नामपट्ट, बोर्ड आदि में द्विभाषिकता का प्रयोग करने के संबंध में।

सभी मंत्रालयों , विभागों को एतद्  द्वारा यह सूचित किया जाता है कि भारत सरकार के राजभाषा अधिनियम 1968 की धारा 3(3) के तहत् नामपट्ट, बोर्ड आदि में द्विभाषिकता का प्रयोग करना ज़रूरी है।
        
         सभी मंत्रालयों से अनुरोध है कि वे अपने अधीनस्थ विभागों एवं कार्यालयों को इसकी सूचना दें।
                                                                                   
                                                                                                                                                                                                                                                               कखग                                                                                                                           निदेशक,
                                                                                                            राजभाषा विभाग

प्रतिलिपिः
1.        सभी मंत्रालय, विभाग, भारत सरकार
2.        प्रशासन अनुभाग
3.        गार्ड फ़ाइल

Page:64 (Q-1) // कार्यालय आदेश//

संख्या : ..................
भारत सरकार
गृह मंत्रालय
राजभाषा विभाग
नई दिल्ली
दि ...................

कार्यालय आदेश

श्री जयपाल, अवर श्रेणी लिपिक को एतद् द्वारा यह सूचित किया जाता है कि उनके आवेदन दिनांक ................. के आधार पर 60 दिन की छुट्टी निम्नलिखित रूप में स्वीकृत की जाती है। चूँकि उनके खाते में 30 दिन की अर्जित छुट्टी और 40 दिन की अर्धवेतन छुट्टी ही देय है, बाकी के 10 दिन के लिए असाधारण छुट्टी मंजूर की जा रही है।
अर्जित छुट्टी                          30 दिन
परिणत छुट्टी                         20 दिन
असाधारण छुट्टी                                 10 दिन
        
            साथ ही उनको दि ............ रविवार को छुट्टी से पहले तथा दि ................... को पडनेवाली राजपत्रित छुट्टी को छुट्टी के बाद जोडने की अनुमति भी दी जाती है।
         यह प्रमाणित किया जाता है कि छु्टी के उपरांत श्री जयपाल के उसी स्थान पर लौटने की संभावना है जहाँ से वे छुट्टी पर गए थे।
                                                                                   
                                                                                                                                                                                                                                                   कखग
                                                                               उपनिदेशक,
                                                                                   
प्रतिलिपिः
1.        श्री जयपाल, अवर श्रेणी लिपिक
2.        प्रशासन अनुभाग
3.        रोकड़ अनुभाग
4.        कार्यालय आदेश रजिस्टर

Page:64 (Q-2) // कार्यालय आदेश//

संख्या : ..................
भारत सरकार
गृह मंत्रालय
राजभाषा विभाग
नई दिल्ली
दि ...................

कार्यालय आदेश

श्री प्रियरंजन, अनुसंधान सहायक को उनके आवेदन दि. ............. के आधार पर आयकर विभाग की वार्षिक रिपोर्ट के अनुवाद के पारिश्रमिक के रूप में रु 2,000/- ग्रहण करने की अनुमति दी जाती है। उक्त अनुवाद कार्य के लिए उनको विभागीय अनुमति पहले ही दी जा चुकी थी।
                                                                       
                                                                                                                                                                                                                                                   कखग
                                                                               उपनिदेशक,
                                                                                                राजभाषा विभाग

प्रतिलिपिः
1.        श्री प्रियरंजन, अनुसंधान सहायक 
2.        प्रशासन अनुभाग
3.        रोकड़ अनुभाग
4.        कार्यालय आदेश रजिस्टर

Page:64 (Q-3) // कार्यालय आदेश//

संख्या : ..................
भारत सरकार
गृह मंत्रालय
राजभाषा विभाग
कोयंबत्तूर
दि ...................

कार्यालय आदेश

श्री देशराज, सहायक को सचिवालय प्रशिक्षण तथा प्रबंध संस्थान में छह महीने के प्रशिक्षण के लिए आज 26-11-10 के अपराह्न को इस अनुदेश के साथ कार्यमुक्त किया जाता है कि वे प्रशिक्षण प्रभारी, सचिवालय प्रशिक्षण तथा प्रबंध संस्थान, नई दिल्ली के सामने दि .......को रिपोर्ट करें।
श्री देशराज को यह भी आदेश दिया जाता है कि वे अपना कार्यभार श्री उत्तम सिंह, सहायक को सौंप दें, जो अगले आदेश तक इस कार्य को संभालेंगे।
                                                           
                                                                                                                                                                                                                                                   कखग
                                                                               उपनिदेशक,
                                                                                                राजभाषा विभाग

प्रतिलिपिः
1.        श्री देशराज, सहायक
2.        श्री उत्तम सिंह, सहायक
3.        प्रशासन अनुभाग
4.        रोकड़ अनुभाग
5.        कार्यालय आदेश रजिस्टर

Page:64 (Q-4) // कार्यालय आदेश//

संख्या : ..................
भारत सरकार
गृह मंत्रालय
राजभाषा विभाग
नई दिल्ली
दि ...................

कार्यालय आदेश

श्री राकेश कुमार और श्रीमती अंबिका, प्रवर श्रेणी लिपिक को जो राष्ट्रीय सूचना केंद्र से कंप्यूटर प्रशिक्षण , पूरा करके लौट आए हैं, क्रमशः लेखा तथा प्रशासन अनुभाग में दिनांक .............. से तैनात किया जाता है।
                                                           
                                                                                                                                                                                                                                                   कखग
                                                                               उपनिदेशक,
                                                           
प्रतिलिपिः
1.        संबन्धित कर्मचारी,
2.        लेखा तथा प्रशासन अनुभाग
3.        रोकड़ अनुभाग
4.        कार्यालय आदेश रजिस्टर

Page:64 (Q-5) // कार्यालय आदेश//

संख्या : ..................
भारत सरकार
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
नई दिल्ली
दि ...................

कार्यालय आदेश

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का हिन्दी अनुभाग अभी तक कार्यान्वयन एवं अनुवाद दोनों ही कार्य करता रहा है। संसद सत्र, वार्षिक रिपोर्ट आदि के कार्य की अधिकता के कारण कार्यान्वयन के कार्य में विलंब न हो इस दृष्टि से राजभाषा कार्यान्वयन एकक की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है।

स्थापना अनुभाग कार्यान्वयन के कार्य निपटाएगा जबकि हिन्दी अनुभाग अनुवाद का कार्य संभालेगा। स्थापना अनुभाग 2010 दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में अपना कार्य शुरू करेगा।
                                                           
                                                                                                                                                                                                                                                   कखग
                                                                               सचिव,
                                                                                                भारत सरकार

प्रतिलिपिः
1.        सभी मंत्रालय, विभाग अनुभाग आदि
2.        हिन्दी अनुभाग
3.        प्रशासन अनुभाग
4.        कार्यालय आदेश रजिस्टर

Page:71 (Q-1) // कार्यालय आदेश//

संख्या : ..................
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
आयकर विभाग
नई दिल्ली
दि ...................

आदेश

श्री आलोक रंजन, निरीक्षक को उनके चेन्नै के दौरा कार्यक्रम के अनुसार दि. ............ को सेलम से तिरुच्ची पहुँचना था लेकिन उनके यात्रा भत्ते बिल के अनुसार वे एक दिन बाद ही तिरुच्ची पहुँचे हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में इस विलंब का कोई उल्लेख नहीं किया है।
 श्री आलोक रंजन यह स्पष्ट करें कि दौरा कार्यक्रम और यात्रा भत्ता विल में यह अंतर कैसे हुआ। यदि विलंब हुई हो तो इसका कारण भी स्पष्ट करें।
           
                                                                                                कखग
                                                                               संयुक्त आयुक्त,
                                                                                                आयकर विभाग
सेवा में,
श्री आलोक रंजन, निरीक्षक

प्रतिलिपिः
1.        प्रशासन अनुभाग
2.        रोकड़ अनुभाग
3.        निजी फ़ाइल

Page:71 (Q-2) // कार्यालय आदेश//

संख्या : ..................
भारत सरकार
गृह मंत्रालय
राजभाषा विभाग
नई दिल्ली
दि ...................

आदेश

श्री सुरेन्द्र वर्मा, सहायक निदेशक ने अपने आवेदन दि. ........... में दौरे में जाने के लिए यात्रा भत्ता अग्रिम की माँग की है। लेकिन यह देखा गया है कि उन्होंने पिछले दौरे के लिए तीन माह पूर्व जो अग्रिम लिया था उसका न तो यात्रा भत्ता विल प्रस्तुत किया है और न ही राशी वापस की है। यह अत्यंत आपत्तिजनक है।
श्री सुरेन्द्र वर्मा से अनुरोध है कि वे या तो पिछले दौरे का यात्रा भत्ता बिल यथाशीघ्र प्रस्तुत करें या अग्रिम की राशी लौटाएँ ।
  
                                                                                                कखग
                                                                               उपनिदेशक,
                                                                                                राजभाषा विभाग

सेवा में,
श्री सुरेन्द्र वर्मा,
सहायक निदेशक

प्रतिलिपिः
1.        प्रशासन अनुभाग
2.        रोकड़ अनुभाग
3.        निजी फ़ाइल

Page:71 (Q-3) // आदेश//

संख्या : ..................
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
आयकर विभाग
नई दिल्ली
दि ...................

आदेश

इस कार्यालय के निम्नलिखित कर्मचारियों ने अपने आवेदनों में यह घोषित किया है कि मुँबई में उनकी अचल संपत्ति है जिसे बाढ़ के कारण काफ़ी क्षति पहुँची है। मुँबई के बाढ़-पीडितों केलिए सरकार द्वारा स्वीकृत विशेष पेशगी के अंतर्गत उन्होंने पेशगी की माँग भी की है।
उनका आवेदन पत्र स्वीकार किया जाता है और मुँबई के बाढ़ पीडितों की विशेष पेशगी के रूप में प्रतिशीर्ष  रु. 50,000 की राशी मंज़ूर की जाती है।
            यह मंज़ूरी विशेष पेशगी से संबन्धित सभी शर्तों के साथ दी जा रही है।

कर्मचारियों के नाम और पदनाम
सर्वश्री
1.
2.
3.
4.
5.

                                                                                                कखग
                                                                               संयुक्त आयुक्त,
                                                                                                आयकर विभाग

प्रतिलिपिः
1.        सभी संबन्धित कर्मचारी
2.        प्रशासन अनुभाग
3.        रोकड़ अनुभाग
4.        निजी फ़ाइल

Page:71 (Q-4) // कार्यालय आदेश//

संख्या : ..................
भारत सरकार
गृह मंत्रालय
राजभाषा विभाग
नई दिल्ली
दि ...................

आदेश

श्री सुरेन्द्र वर्मा, सहायक ने अपने आवेदन दि. ........... द्वारा स्कूटर अग्रिम की माँग की है। लेकिन यह देखा गया है कि उन्होंने पिछले वर्ष स्कूटर अग्रिम लिया था। श्री सुरेन्द्र वर्मा को सूचित किया जाता है कि इसी प्रयोजन के लिए दूसरी बार अग्रिम देना संभव नहीं है।
  
                                                                                                कखग
                                                                               उपनिदेशक,
                                                                                                राजभाषा विभाग

सेवा में,
श्री सुरेन्द्र वर्मा, सहायक

प्रतिलिपिः
1.        प्रशासन अनुभाग
2.        रोकड़ अनुभाग
3.      निजी फ़ाइल
Page:79 (Q-1) // अंतर्विभागीय टिप्पणी//

भारत सरकार
शिक्षा मंत्रालय
अ.वि.टि.संख्या : ..................

                        इस निदेशालय में प्रशिक्षण हेतु पुस्तकों का पुनर्लेख किया जाना है, जिस कार्य में विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ बाहरी विषय विशेषज्ञ भी सहायता करते हैं। बाहरी विषय विशेषज्ञों को उक्त कार्य हेतु मानदेय का प्रावधान है। अब यह प्रश्न उठता है कि पुनर्लेखन का कार्य करनेवाले विभागीय अधिकारियों को मानदेय दिया जाएगा या नहीं?
                        कृपया इस प्रश्न का स्पष्टीकरण दें।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय
प्रौढ शिक्षा निदेशालय                       अ.वि.टि.संख्या : ..................                            दिनांकः


Page:80 (Q-2) // अंतर्विभागीय टिप्पणी//

भारत सरकार
गृह मंत्रालय

                        कार्मिक तथा पेंशन मंत्रालय का कार्यालय ज्ञापन सं ...................... दिनांक ................... देखें जिसमें सरकार द्वारा नए भर्ती होनेवाले अधिकारियों / कर्मचारियों के लिए अंशदायी भविष्य निधि योजना बनाई गई है। अब यह स्पष्ट करने का कष्ट करें कि वित्तीय वर्ष के अंत में अधिकारी / कर्मचारी के अंशदायी भविष्य निधि के खाते में सरकार कितने प्रतिशत अंशदान देगी।
                        इस स्पष्टीकरण के लिए यह विभाग आपका आभारी रहेगा।

कार्मिक तथा पेंशन मंत्रालय
राजभाषा विभाग                अ.वि.टि.संख्या : ..................    दिनांकः




Page:80 (Q-3) // अंतर्विभागीय टिप्पणी//

कृषि मंत्रालय

विषयः 10-वीं कक्षा पास होने पर प्राज्ञ प्रशिक्षण
                        कृपया यह स्पष्ट करें कि क्या हिंदीतर भाषी राज्यों से 10वीं कक्षा तक एक विषय के रूप में हिंदी पढनेवाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए प्राज्ञ परीक्षा लेना अनिवार्य होगा।

कृषि मंत्रालय
राजभाषा विभाग, गृहमंत्रालय             अ.वि.टि.संख्या : ................. दिनांकः


Page:80 (Q-4) // अंतर्विभागीय टिप्पणी//

गृह मंत्रालय/राजभाषा विभाग

विषयः स्थानांतरित कर्मचारियों के परिवार को केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना की सुविधा के संबंध में ।
                        केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी का स्थानांतरण केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना वाले शहर में हो जाता है। किंतु यह ज़रूरी नहीं कि उनका परिवार उसके साथ जाए। अब प्रश्न उठता है कि क्या उनका परिवार उक्त सुविधावाले पुराने शहर में केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना की सुविधा ले सकता है या नहीं?
स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुरोध है कि उपर्युक्त प्रश्न के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने का कष्ट करें ।

गृह मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय                             अ.वि.टि.संख्या : .................          दिनांकः

Page 88 (1) पृष्ठांकन

पृ0 सं0 ....................................... दिनांक ...........................................

निम्नलिखित पत्रों की एक एक प्रति सभी अधिकारियों, अनुभागों तथा एककों को सूचना एवं अनुपालन के लिए भेजी जा रही है
                                                (हस्ता0)
(नाम)
पदनाम
प्रेषित पत्रों की सूचीः-
  1. विधि मंत्रालय का कार्यालय ज्ञापन संख्या .......................... दिनांक ........................
  2. विदेश मंत्रालय का कार्यालय ज्ञापन संख्या .......................... दिनांक ........................

Page 88 (2) पृष्ठांकन
संख्या : ..................
भारत सरकार
गृह मंत्रालय,
राजभाषा विभाग,
केन्द्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान,
नई दिल्ली
दि ...................
            .......................... क्षेत्र
विषय:- हिंदी भाषा गहन प्रशिक्षण की नई तिमाही प्रारंभ करने के संबंध में।
संदर्भ:- राजभाषा विभाग का पत्र सं .............. दि .....................
महोदय,
कृपया संदर्भाधीन पत्र देखें। संदर्भाधीन विषय पर मुझे यह सूचित करने का निदेश हुआ है कि हिंदी भाषा गहन प्रशिक्षण की नई तिमाही जनवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू की जा रही है। तिमाही में जनवरी के प्रथम सप्ताह सें प्रबोध शुरू किया जाएगा और प्रबोध के संपन्न होने पर अगले दिन से प्रवीण और फिर प्रवीण के बाद प्राज्ञ निर्धारित समयसूची के आधार पर चलाई जाएँगी। अपेक्षित नामाँकन शीघ्र भिजवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।  
इसे परम अग्रता दें।
भवदीय
कखग
निदेशक
केन्द्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान,
नई दिल्ली
पृ0 सं0 ....................................... दिनांक ...........................................

प्रतिलिपिः निम्नलिखित को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषितः
  1. संपर्क अधिकारी(हिंदी), केन्द्रीय सरकार के सभी कार्यालय/विभाग/अनुभाग/उपक्रम आदि को आवश्य कार्रवाई के लिए प्रेषित
  2. सभी सहायक निदेशकों को इस अनुरोध के साथ कि वे अपने केन्द्रों के संपर्क अधिकारियों से व्यक्तिगत रू से मिले तथा नई तिमाही के लिए नामित प्रशिक्षार्थियों की सूचना यथाशीघ्र भिजवाने का सहयोग करें।
(हस्ता0)
नाम
पदनाम

Page 88 (3) पृष्ठांकन
संख्या : ..................
भारत सरकार
गृह मंत्रालय,
राजभाषा विभाग,
केन्द्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान,
नई दिल्ली
दि ...................
सेवा में
            अवर सचिव (कार्यान्वयन),
            राजभाषा विभाग

विषय:- गलती से प्राप्त पत्र को मूल रूप से लौटाने के संबंध में।
महोदय,
वित्त मंत्रालय द्वारा अवर सचिव (कार्यान्वयन), राजभाषा विभाग को संबोधित पत्र संख्या ......................., दिनांक ..........................  अनुभाग अधिकारी (प्रशिक्षण) के कार्यालय में प्राप्त हुआ था।  अनुभाग अधिकारी (प्रशिक्षण) ने उसे इस कार्यालय को भेज दिया है जब कि उक्त पत्र पर अवर सचिव (कार्यान्वयन) द्वारा कार्रवाई अपेक्षित है। वित्त मंत्रालय के उक्त पत्र को अवर सचिव (कार्यान्वय) को एतद्वारा मूल रूप से भेज दिया जा रहा है।  

कखग
कृते अनुभाग अधिकारी (प्रशासन)
केन्द्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान,
नई दिल्ली
संलग्नकः
यथोपरि

पृ0 सं0 ....................................... दिनांक ...........................................

प्रतिलिपि सूचनार्थ प्रेषितः-
1. अनुभाग अधिकारी (प्रशिक्षण)


Page:112 (Q-1) // परिपत्र//

संख्या : ..................
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
आयकर कार्यालय
पता
दि ...................

परिपत्र


अगले महीने की द्वितीय और तृतीय सप्ताह को संसदीय राजभाषा समिति हमारे कार्यालय आ रही है। इस समिति के आगमन से पहले समिति के समक्ष मौखिक साक्ष्य हेतु समिति की प्रश्नावली के उत्तर तैयार करने हैं। अतः सभी संबन्धित अधिकारियों/ कर्मचारियों को यह अनुदेश दिया जाता है कि इस कार्य के पूर्ण होने तक वे शनिवार तथा रविवार के दिन भी उपस्थित रहें ।
                                                                                                                                                                                                                                                               कखग
                                                                             प्राशासन अधिकारी,
                                                                                               

प्रतिलिपिः
1.        सभी संबंधित कर्मचारी
2.        सभी अनुभाग
3.        नोटीस बोर्ड

Page:112 (Q-2) // परिपत्र//

संख्या : ..................
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
आयकर कार्यालय
पता
दि ...................

परिपत्र


सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को यह सूचित किया जाता है कि वे निर्धारित प्रपत्र में अपनी स्थायी संपत्ति तथा अन्य स्रोतों से आय का विवरण दिनांक 31 मार्च तक प्रस्तुत करें। प्रपत्र का नमूना नीचे दिया गया है।
                                                                                                                                                                                                                                                               कखग
                                                                             प्राशासन अधिकारी,
                                                                                               

प्रतिलिपिः
1.        सभी संबंधित कर्मचारी
2.        सभी अनुभाग/एकक/डेस्क
3.        नोटीस बोर्ड

Page:112 (Q-3) // परिपत्र//

संख्या : ..................
भारत सरकार
गृह मंत्रालय
केन्द्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान
पता
दि ...................

परिपत्र


इस कार्यालय में अनुसंधान सहायक का एक पद रिक्त है। सभी कर्मचारियों को यह सूचित किया जाता है कि इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र उचित माध्यम द्वारा दिनांक 15 दिसंबर तक अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत कर सकते हैं।
उक्त पद के लिए अनिवार्य अर्हताएँ इसप्रकार हैं :-
1. शैक्षिक योग्यता   - एम.ए (हिन्दी)
2. अनुभव                        - अनुवाद कार्य में 2 वर्ष

आवेदन प्रपत्र का नमूना नीचे दिया गया है।
                                                                                                                                                                                                                                                               कखग
                                                                             प्राशासन अधिकारी,
                                                                                               

प्रतिलिपिः
1.        सभी कर्मचारी
2.        सभी अनुभाग/एकक/डेस्क
3.        नोटीस बोर्ड

Page:112 (Q-4) // परिपत्र//

संख्या : ..................
भारत सरकार
पर्यावरण एवं वन मंत्रालय
पता
नई दिल्ली
दि ...................

परिपत्र


सभी कर्मचारियों को यह सूचित किया जाता है कि इस कार्यालय में दिनांक 01.09.08 से 15.09.08 तक हिंदी पखवाडा आयोजित किया जा रहा है। इस पखवाडे के दौरान वाद-विवाद, भाषण, कविता-पाठ, निबंध आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति अपना नाम उचित माध्यम द्वारा दिनांक 15 अगस्त तक अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत करें।

                        एक कर्मचारी ज़्यादा से ज़्यादा तीन प्रतियोगिताओं में ही भाग ले सकता है।                                
                                                                                                                                                                                                                                                               कखग
                                                                             प्राशासन अधिकारी,
                                                                                               

प्रतिलिपिः
1.        सभी कर्मचारी
2.        सभी अनुभाग/एकक/डेस्क
3.        नोटीस बोर्ड

Page:119 (1) प्रेस विज्ञप्तिः

( दिनांक ........................... समय ................... से पूर्व प्रकाशित न किया जाए )

प्रेस विज्ञप्ति

विषयः केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड की स्थापना का प्रस्ताव

            एक साविधिक निकाय के रूप में केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड के गढन का प्रस्ताव काफ़ी समय से सरकार के विचाराधीन रहा है। भारत सरकार ने इस आशय का एक विधेयक संसद में भी पेश करने का प्रस्ताव रखा है। यह बोर्ड मुख्य रूप से वृद्ध, विधवा व निर्बल वर्ग की महिलाओं के पुनर्वास का कार्य करेगा। इसमें किशोरों के अधिकारों की रक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। बोर्ड के एकअध्यक्ष, दो सदस्य तथा एक सदस्य सचिव होंगे, जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा मनोनीत किया जाएगा।
समाज कल्याण मंत्रालय
नई दिल्ली
दिनांक .................
संख्या .......................
मुख्य सूचना अधिकारी, प्रेस सूचना ब्यूरो, भारत सरकार, नई दिल्ली  / संपादक ..............................., दिल्ली / मुंबई / कोलकत्ता / चेन्नै को यह प्रस विज्ञप्ति विस्तृत प्रचार और प्रकाशनार्थ भेजी जाती है।
(कखगघ)
उप सचिव
समाज कल्याण मंत्रालय,
नई दिल्ली
दूरभाषः..........................

Page:119 (2) प्रेस विज्ञप्तिः

( दिनांक ........................... समय ................... से पूर्व प्रकाशित न किया जाए )

प्रेस विज्ञप्ति
 विषयः हिंदी पखवाड़ा 2010 आयोजित

            दक्षिण रेलवे, पोत्तनूर, कोयंबत्तूर में 2010 वर्ष का हिन्दी पखवाडा पहली सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित किया गया। पखवाडे के अंतर्गत हिन्दी भाषण, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, गीत गायन, हस्तलेखन, कविता पाठ आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विजेता प्रतिभागियों को 15 दिसंबर को संपन्न समापन समारोह में महाप्रबंधक, दक्षिण रेलवे द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
दक्षिण रेलवे
पोत्तनूर
दिनांक .................
संख्या .......................
मुख्य सूचना अधिकारी, प्रेस सूचना ब्यूरो, भारत सरकार, नई दिल्ली / संपादक, दि हिंदु, कोयंबत्तूर को यह प्रस विज्ञप्ति विस्तृत प्रचार और प्रकाशनार्थ भेजी जाती है।
(पीक्युआर)
मुख्य कर्मशाला प्रबंधक
दक्षिण रेलवे
पोत्तनूर
दूरभाषः..........................

Page:119 (3) प्रेस विज्ञप्तिः

( दिनांक ........................... समय ................... से पूर्व प्रकाशित न किया जाए )

प्रेस विज्ञप्ति
 विषयः भारत और पाकिस्तान के बीच मिसाइल परीक्षण में समझौता

            भारत एवं पाकिस्तान के बीच मिसाइल परीक्षण के लिए एक समझौता हुआ है कि वे अपने देश में जब भी मिसाइल परीक्षण करें तो वे इसकी सूचना एक दूसरे को देंगे।
रक्षा मंत्रालय
नई दिल्ली
दिनांक .................
संख्या .......................
मुख्य सूचना अधिकारी, प्रेस सूचना ब्यूरो, भारत सरकार, नई दिल्ली / संपादक , ........................ ...............................,कोयंबत्तूर को यह प्रस विज्ञप्ति विस्त-त प्रचार और प्रकाशनार्थ भेजी जाती है।
(सीडीईएफ़)
उप सचिव
रक्षा मंत्रालय,
नई दिल्ली
दूरभाषः..........................

Page:120 (4) प्रेस विज्ञप्तिः

( दिनांक ........................... समय ................... से पूर्व प्रकाशित न किया जाए )
प्रेस विज्ञप्ति
 विषयः अनुसूचित जाति /जनजाति के लिए आरक्षण अवधि में 10 वर्ष बढावा

            भारत सरकार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए सरकारी नौकरी में आरक्षण की अवधि को दस वर्ष के लिए और बढा दिया है।
समाज कल्याण मंत्रालय
नई दिल्ली
दिनांक .................
संख्या .......................
मुख्य सूचना अधिकारी, प्रेस सूचना ब्यूरो, भारत सरकार, नई दिल्ली / संपादक , ........................ ...............................,दिल्ली / मुंबई / कोलकत्ता / चेन्नै  को यह प्रस विज्ञप्ति विस्तृत प्रचार और प्रकाशनार्थ भेजी जाती है।
(सीडीईएफ़)
उप सचिव
समाज कल्याण मंत्रालय,
नई दिल्ली
दूरभाषः..........................